क्रिकेट: श्रीलंका पर छह विकेट की जीत, अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत
श्रीलंकाई टीम भी हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है।
highlights
- भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया
- एशिया कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया, अब अफगानिस्तान से होगा सामना
नई दिल्ली:
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में रविवार को टीम इंडिया ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया।
श्रीलंकाई टीम भी हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है।
टायरोन फर्नाडो स्टेडियम में हुए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरी श्रीलंकाई टीम को 48.5 ओवरों में 207 रनों पर पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुभम गिल (78) के अर्धशतक की बदौलत 39.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। भारत ने 61 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।
यह भी पढ़ें: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: गुरजंत और सिमरनजीत की बदौलत भारत ने रचा इतिहास, बेल्जियम को 2-1 से हराया
शुभम के अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (36), कप्तान अभिषेक शर्मा (33) और प्रीयम गर्ग (नाबाद 32) ने अहम योगदान दिए। प्रीयम के साथ सलमान खान (नाबाद 15) टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले टॉस जीतकर ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली श्रीलंकाई टीम का पहला विकेट शिवा सिंह ने चटकाया। शिवा ने विश्वा चतुरंगा (44) को क्लीन बोल्ड कर 58 के कुल योग पर भारत को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद तो भारतीय गेंदबाजों ने धीरे-धीरे श्रीलंका पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। 100 रन के भीतर श्रीलंका के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे डेनियल (67) अकेले दम संघर्ष करते रहे और आखिरी विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। डेनियल का विकेट हेरांब परब ने लिया। परब ने अपनी ही गेंद पर डेनियल का कैच लपका।
यह भी पढ़ें: चेन्नई टेस्ट : लोकेश राहुल के 199 रनों की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में, इंग्लैंड से सिर्फ 86 रन पीछे
भारत के लिए शिवा और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। परब और कप्तान अभिषेक को दो-दो विकेट मिले।
भारतीय टीम अब मंगलवार को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना करेगी। दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर