हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल: भारत ने पाकिस्तान को 6-1 से दी पटखनी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में शनिवार को पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेले गए क्वालिफिकेशन मैच में पाकिस्तान को 6-1 से मात दी।
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में शनिवार को पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेले गए क्वालिफिकेशन मैच में पाकिस्तान को 6-1 से मात दी। भारत का सामना अब पांचवें स्थान के लिए कनाडा से 25 जून को होगा, जिसने एक अन्य क्वालिफिकेशन मैच में चीन को 7-3 से मात दी।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। 18 जून को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को ग्रुप मैच में 7-1 से हराया था। इसी दिन पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्वार्टर की शुरुआत के बाद आठवें मिनट में रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारत का खाता खोला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में काफी जद्दोजहद के बाद तलविंदर सिंह ने दूसरा फील्ड गोल दागा और भारतीय टीम को 2-0 से बढ़त दी।
और पढ़ें: मैदान पर झगड़ा अब खिलाड़ियों को पड़ सकता है भारी, जानिए क्रिकेट के नए नियम
मनदीप सिंह (27वें मिनट) ने दो मिनट बाद भारतीय टीम के लिए तीसरा फील्ड गोल दागा। अगले ही मिनट में गेंद को अपने पास खींचते हुए रमनदीप ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए चौथा फील्ड गोल दागा।
तीसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए भारतीय टीम ने एक और गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। 41वें मिनट में अहमद एजाज ने गोल कर पाकिस्तान का खाता खोला।
चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान के डिफेंस पर एक बार फिर वार करते हुए भारत ने मैच की समाप्ति से केवल एक मिनट पहले 59वें मिनट में छठा गोल दागा। टीम के लिए ये गोल मनदीप सिंह ने किया।
और पढ़ेंः मौनी रॉय कर रही हैं शिकागो की सैर.. तस्वीरों में देखें स्टनिंग अंदाज
पाकिस्तान का सामना सातवें तथा आठवें स्थान के लिए क्वालीफिकेशन मैच में 25 जून को चीन से होगा।
India defeat Pakistan by 6-1 in the Hockey World League 5th-8th place match #HockeyWorldLeague2017 pic.twitter.com/kJKFDyTMMj
— ANI (@ANI_news) June 24, 2017
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर