logo-image

Independence Day 2018: सचिन-सहवाग समेत खेल जगत की इन हस्तियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पूरा भारत आजादी का जश्न मना रहा है। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म जगत से लेकर खेल हस्तियों तक ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Updated on: 15 Aug 2018, 11:54 AM

नई दिल्ली:

पूरा भारत आजादी का जश्न मना रहा है। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म जगत से लेकर खेल हस्तियों तक ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर समेत साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा, विजेंदर सिंह, सुनील छेत्री, दीपा कर्माकर सभी ने देश को शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा है कि बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही आज टीम इंडिया है।

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने शायरी के साथ विश किया। उन्होंने लिखा-कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।

आइए देखिए खेल जगत की अन्य हस्तियों ने किस तरह देश को बधाई दी।