logo-image

जानिए हॉकी विश्वकप 2018 का पूरा कार्यक्रम

साल 2018 का हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर में नवम्बर-दिसम्बर में खेला जाएगा। मेजबान भारत को टूर्नामेंट का आयोजन 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक खेला जाएगा।

Updated on: 06 Mar 2018, 09:42 AM

नई दिल्ली:

साल 2018 का हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर में नवम्बर-दिसम्बर में खेला जाएगा। मेजबान भारत को टूर्नामेंट का आयोजन 28 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। इन 16 देशों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।इस श्रृखंला में भारत ग्रुप c में हैं। ग्रुप सी में बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी है।

ग्रुप ए- अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड और चीन
ग्रुप सी-भारत, बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप डी-नीदरलैंड्स, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान

आपको बता दे कि 1971 में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हुई थी और अभी तक पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब पर कब्ज़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ने तीन-तीन और जर्मनी ने दो बार विश्व कप पर कब्ज़ा किया है। भारत ने 1975 में विश्व कप पर कब्ज़ा किया था।

भारत के मैचों के कार्यक्रम इस प्रकार है:

28 नवम्बर: भारत vs दक्षिण अफ्रीका

2 दिसम्बर: भारत vs बेल्जियम

8 दिसम्बर: भारत vs कनाडा