logo-image

Fifa World Cup 2018: दूसरे हाफ में उरुग्वे ने किया गोल, मिस्त्र को 1-0 से दी मात

जोस गिमेनेज (90वें मिनट) की ओर से अंतिम मिनट में सिर से किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने एकातेरीनाबर्ग स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में मिस्र के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।

Updated on: 15 Jun 2018, 08:32 PM

नई दिल्ली:

जोस गिमेनेज (90वें मिनट) की ओर से अंतिम मिनट में सिर से किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने एकातेरीनाबर्ग स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में मिस्र के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।

इस मैच में मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि उनकी टीम का फारवर्ड उरुग्वे के डिफेंस को भेदने में असफल रहा।

LIVE अपडेट्सः

दूसरे हाफ में उरुग्वे ने किया गोल, मिस्त्र को 1-0 से दी मात

दूसरे हाफ में उरुग्वे ने किया पहला गोल, बनाई 1-0 की बढ़त

# मिस्त्र की टीम में बदलाव, रमादान मैदान पर आए।

सुआरेज को पास मिला और उस पर नियंत्रण करते हुए सुआरेज शॉट मारने की तैयारी में ही थे कि गोलकीपर ने गेंद को पकड़ लिया। मिस्त्र के गोलकीपर को हल्‍की सी चोट भी आई।

# उरुग्वे की टीम में बदलाव। जियोर्जियन डी अररास्केटा बाहर और उनकी जगह संचेज मैदान पर आए हैं।

एक बार फिर सुआरेज चूके, उरुग्‍वे ने स्‍टार खिलाड़ी ने गेंद को अपने नियंत्रण में लिया और काफी करीब से गोल करने की कोशिश की, लेकिन गोलकीपर शीवनी का बेहतरीन तरीके से एक बार फिर उनके अटैक को असफल कर दिया।

# दूसरा हाफ शुरू हो चुका है।

# मिस्त्र के एलनेनी ने बॉक्‍स के अंदर फ्री किक मारी, लेकिन उरुग्‍वे के डिफेंडर्स ने इसे रोक दिया।

# 23वें मिनट में उरूग्वे ने पहला गोल किया लेकिन ऑफ साइड की वजह से कोशिश नाकाम रहीं।

# 15वें मिनट में मिस्त्र को मिला फ्री किक लेकिन उन्होंने यह मौका गवां दिया।

# 11वें मिनट में मिस्त्र ने पहला गोल करने की कोशिश की लेकिन उरुग्वे ने कोशिश नाकाम कर दी।

# मिस्त्र का शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन जारी है। उरुग्वे ने पहला गोल करने की कोशिश की लेकिन मिस्त्र के गोलकीपर एसाम अल हादरी ने रोक लिया।

# उरूग्वे और मिस्त्र की टीमें मैदान में पहुंची।

टीमें:

उरुग्वे:

गोलकीपर: मार्टिन कम्पाना, फनार्डो मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा।

डिफेंडर: मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।

मिडफील्डर: जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।

फारवर्ड: एडिंसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।

मिस्र:

गोलकीपर: एसाम अल हादरी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद।

डिफेंडर: अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमुद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक।

मिडफील्डर: तारेह हमीद, मेहमुद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमुद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमुद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा।

फॉरवर्ड: मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह

और पढ़ेंः FIFA WORLD CUP 2018: मेजबान रूस ने जीत के साथ किया आगाज, सऊदी अरब को 5-0 से दी मात