फीफा अंडर-17 विश्व कप : भारत और अमेरीका, किस टीम में कितना है दम
भारत के फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत की धरती पर अब तक के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार से हो रहा है।
नई दिल्ली:
भारत के फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत की धरती पर अब तक के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी न केवल भारतीय फुटबॉल के लिहाज से बेहद अहम है बल्कि देश में इस खेल को और विस्तार देने में भी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
आज भारत का मुकाबला अमेरीका से है। दोनो ही टीमें ग्रुप A में हैं। अमेरिका अब तक 16 में से 15 वर्ल्ड कप में खेल चुका है। जिसके पास भरपूर अनुभव है जबकि भारत की टीम वर्ड कप में पहली बार खेल रही है। भारत की टीम ने इसके लिए क्वालिफाई भी नहीं किया हैं लेकिन मेजबान होने के नाते वर्ड कप में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम ने 21 सितंबर को प्रैक्टिस मैच में मॉरीशस की अंडर-17 टीम को हरा कर जीत दर्ज की थी। अमेरिका से मुकाबला होने पर यही बात भारतीयों का मनोबल ऊंचा रख सकती है।
ये खिलाड़ी कर सकते हैं बड़ा उलटफेर
अंकित जाधव, कोमल थटाल, कप्तान कियाम, संजीव स्टालिन और अनवर अली बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर कर सकते हैं। अमेरिका के फॉरवर्ड जोशुआ सर्जेंट, टिमोथी वियाह, गोलकीपर जस्टिन गार्सेस सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
आइए जानते हैं टीम इंडिया में कौन-कौन से खिलाड़ी है
धीरज सिंह मोइरंगटेन, प्रभसुखमन सिंह गिल और सनी धालीवाल टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। बोरिस सिंह थंगजाम, जितेंद्र सिंह, हेंड्री एंथोनी,नमित संदीप देशपांडे और अनवर अली डिफेंडर के रोल में हैं।
सुरेश सिंह वांगजाम, केएन मेती, अमरजीत सिंह कियाम, अभिजीत सरकार, कोमल थाटल और लालेंगमाविया को मिडफील्डर की जिम्मेदारी दी गई है। अनिकेत अनिल जाधव, रहीम अली, नांगदंबा नाओरेम और राहुल केनोली प्रवीन भारत के लिए फारवर्ड में खेलते हुए टीम के लिए गोल दागने का काम करेंगे।
युवा भारतीय टीम अमेरीका से कागजों पर कमजोर जरूर दिखती है लेकन अपने दर्शेकों के बीच ये युवा खिलाड़ी बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें