CWG 2018 : बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्गभार में जीता गोल्ड
21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गोल्ड कोस्ट:
21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विकास ने फाइनल मुकाबले में कैमरून के दियूदोन विल्फ्रे सेयी को 5-0 से हराया।
विकास ने रियो ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
मुक्केबाजी के दौरान पांचों जजों ने विकास को विजेता करार दिया। विकास ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया के कैम्पबेल सोमरविले को हराया था।
इसके बाद उन्होंने दूसरे दौर में जाम्बिया के बेन्नी मुजियो को हराया और फिर सेमीफाइनल में नाइजीरिया के स्टीवन डोनीले को पराजित कर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया।
सेयी के खिलाफ विकास शुरुआत से ही हावी रहे और अपने जैब्स और पंचों से उन्हें हैरान कर दिया। सेयी ने भी रिंग में चपलता दिखाने की कोशिश की लेकिन वह विकास के अनुभव के आगे नतमतस्क नजर आए।
विकास ने शनिवार को भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। इससे पहले एमसी मैरीकोम और गौरव सोलंकी ने स्वर्ण जीता था।
यह भी पढें: CWG 2018 : कुश्ती में भारत के सोमवीर ने कांस्य पदक जीता
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य