Asian Games 2018: टेबल टेनिस में चीन से दूसरा ग्रुप मैच हारी भारतीय महिलाएं
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन चीन के खिलाफ ग्रुप स्तर के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
जकार्ता:
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन चीन के खिलाफ ग्रुप स्तर के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम को पूल-ए में खेले गए मैच में चीन ने 3-0 से मात दी। भारत का आखिरी ग्रुप मैच ईरान से रविवार को होगा।
अहिका मुखर्जी को पहले मुकाबले में चीन की मेंग चेन के खिलाफ 8-11, 11-8, 12-14, 9-11 से हार मिली। इसके बाद, दूसरे मैच में भी भारत पराजित हुआ।
दूसरे मुकाबले में युलिंग झु ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मनिका बत्रा को 5-11, 6-11, 10-12 से मात दी और चीन को 2-0 की बढ़त दे दी।
मानयु वांग ने तीसरे मुकाबले में मधुरिका पाटकर को 4-11, 4-11, 2-11 से हराकर जीत हासिल कर इस मुकाबले में चीन को विजेता बना दिया।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: हैंडबॉल में चीनी ताइपे ने भारत को हराया, 35-31 से दी मात
भारतीय टीम पूल-ए में दूसरे स्थान पर है। उसने अपने पहले ग्रुप मैच में कतर को 3-0 से हराया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए