Asian Games 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने किया जीत का शानदार आगाज, जापान को 43-12 से दी करारी मात
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन के बाद आज से खेल शुरू हो गए है।
नई दिल्ली:
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन के बाद आज से खेल शुरू हो गए है। भारतीय खिलाड़ियों ने आज से जीतने का सिलसिला जारी कर दिया है। रविवार को भारत और जापान के बीच चले महिला कबड्डी मैच में भारत ने जापान को 43-12 से हरा दिया है।
पहले हाफ में जापान की टीम ने भारत पर दवाब बनाया था लेकिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ज्यादा देर तक जापान को दवाब बनाने नहीं दिया। पहला हाफ खत्म होने तक भारत ने जापान पर 19-8 की बढ़त बना ली थी।
दूसरा हाफ शूरू होने के तुरंत बाद भारतीय महिला टीम ने जापान को ऑल आउट कर दिया। पायल चौधरी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में पायल चौधरी ने सुपर रेड दी जिसमें एक साथ 4 खिलाड़ियों को बाहर किया।
और पढ़ें: Asian Games 2018: एशियाई खेलों में पहली बार नजर आएंगे 10 नये इवेंट
आपको बता दें कि एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम ने 2010 से हिस्सा लेना शुरू किया और पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद, 2014 में हुए एशियाई खेलों में ईरान को मात देने के साथ भारतीय टीम ने दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया।
ऐसे में भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाने की ओर विजयी शुरुआत कर चुकी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश