Asian Games 2018: तीरंदाजी में भारतीय महिला-पुरुष की कंपाउंड टीम ने जीता सिल्वर मेडल
मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया।
जकार्ता:
मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार मिली। हालांकि, इस स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने पहला रजत पदक जीता है।
दक्षिण कोरिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी और सोना जीता।
इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था।
भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को अच्छी टक्कर दी। पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की।
इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया।
और पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने जेवेलिन थ्रो में जीते गोल्ड मेडल को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया समर्पित
तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था।
चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा। ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता।
वहीं रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार गई और इस कारण उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में हुए इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जीते गए अपने स्वर्ण पदक को नहीं बचा सकी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए