Asian games 2018: निशानेबाजी में दीपक ने भारत के लिए जीता पदक, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत
इससे पहले, क्वालिफिकेशन में दीपक को पांचवां स्थान हासिल हुआ था, वहीं रवि ने चौथा स्थान हासिल किया था।
नई दिल्ली:
भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में हालांकि, रवि कुमार पदक नहीं जीत पाए। उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ। दीपक ने फाइनल में 247.1 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। दीपक ने पहली बार एशियाई खेलों में पदक हासिल किया है।
इससे पहले, क्वालिफिकेशन में दीपक को पांचवां स्थान हासिल हुआ था, वहीं रवि ने चौथा स्थान हासिल किया था।
फाइनल में एक समय पर दीपक बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान लु शाओचुआन को मात देते हुए रजत पर कब्जा जमाया।
और पढ़ें: Asian Games 2018: बजरंग पूनिया ने अपना गोल्ड मेडल पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया समर्पित
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के यांग हाओरान ने जीता है, वहीं कांस्य शाओचुआन को मिला है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य