आशीष नेहरा ने की धोनी की तारीफ, कहा- कप्तानी कोई भी कर सकता है लेकिन धोनी असली लीडर हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। आशीष नेहरा ने एम एस धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि सही मायने में धोनी टीम के असली लीडर हैं।
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। आशीष नेहरा ने एम एस धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि सही मायने में धोनी टीम के असली लीडर हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा कप्तान कोई भी बन सकता है, लेकिन धोनी जैसा लीडर बनना मुश्किल है। नेहरा की माने तो धोनी की कप्तानी सौंपा जाना भारतीय क्रिकेट इतिहास का टर्निंग प्वॉइंट था।
एक पत्रिका के कॉलम में नेहरा ने कहा कि धोनी ने 2007 में ये साबित किया था जब दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। नेहरा ने कहा कि जिस तरह की सफलता उन्हें मिली है उससे दूसरे खिलाड़ी बहक सकते हैं धोनी नहीं। याद करिए जब उन्हें कप्तानी मिली थी तब वो एकदम नए खिलाड़ी थे।
राहुल द्रविड़ उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर कप्तान थे और धोनी को अचानक कप्तान बना दिया गया। नेहरा ने आगे कहा कि धोनी का कप्तान बनना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था। धोनी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि दबाव को कैसे झेला जाए और उसे अपनी ही तरह से झेलते थे।
और पढ़ें: IND vs ENG: अबकी बार पारी से हार, इंग्लैंड ने कोहली सेना को पारी और 159 रनों से हराया
जब 2011 में विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हार गई तो वह बिल्कुल घबराए नहीं।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की। सबसे पहले 2007 में पाकिस्तान को हराकर टीम टी20 की विश्व चैंपियन बनी, इसके बाद 2011 में भारत में हुए 50 ओवरों के विश्व कप में भी भारत को जीत दिलाई।
और पढ़ेंः Ind Vs Eng: लॉर्ड्स में हार के बाद बोले विराट कोहली-हम हार ही डिसर्व करते थे
भारत ने 28 साल बाद विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2013 में इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत को उन्होंने चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट की नंबर एक टीम भी बनी। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, सिर्फ वनडे और टी20 मैच खेलते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह