logo-image

साल 2017 का बजट बनाने में पुरुषों से ज्यादा महिला अधिकारियों की भागीदारी

साल 2017-18 के लिए केंद्र सरकार इस बार आम बजट 1 फरवरी को सदन में पेश करेगी।

Updated on: 31 Jan 2017, 07:53 PM

highlights

  • कुल बजट संबंधित कार्यों में 52 फीसदी महिलाओं ने लिया भाग
  • कई मंत्रालय के अधिकारी बजट प्रक्रिया में शामिल

नई दिल्‍ली:

केंद्र सरकार की बजट बनाने की प्रक्रिया में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल बजट बनाने में पहले की तुलना में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है। साल 2017 का बजट बनाने में पुरुषों से ज्यादा महिला अधिकारियों ने योगदान दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सरकार के कुल बजट संबंधित कार्यों में 52 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया है। वहीं केंद्रीय मंत्रालयों-विभागों में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के 34 वित्तीय सलाहकारों में 14 महिला अधिकारी शामिल हैं। ये महिला अधिकारी सरकार के बजट से संबंधित 52 फीसदी कामकाज देख रही हैं।

ये भी पढ़ें: सरकार ने आर्थिक सर्वे किया पेश, 2017 में खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी रहने का अनुमान

महत्वपूर्ण मंत्रालयों जैसे वित्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मानव संसाधन विकास, युवा, कौशल विकास और खेल के वित्तीय सलाहकारों ने बजट पेश होने से पहले की प्रक्रिया में योगदान दिया है। इनके अलावा कई मंत्रालय के अधिकारी बजट प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2017-18 के लिए केंद्र सरकार इस बार आम बजट 1 फरवरी को सदन में पेश करेगी। हर साल आम बजट अमूमन 27-28 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन इस बार सरकार ने इसे 1 फरवरी को पेश करने का फैसला लिया है। वहीं, संसद का बजट सत्र मंगलवार को शुरू हो गया। आम बजट पेश होने के एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इसके जरिए देश के सभी क्षेत्रों की मौजूदा आर्थिक हालात के बारे में बताया जाता है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं अनुष्का शर्मा, अब पढ़ायेंगी स्वच्छता का पाठ