logo-image

इसरो ने जारी किया चंद्रयान-2 की तस्वीरें, 9 से 16 जुलाई के बीच होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन की पहली तस्वीर दुनिया के सामने जारी कर दी है. भारत के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 को 9 और 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा.

Updated on: 12 Jun 2019, 12:49 PM

नई दिल्ली:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन की पहली तस्वीर दुनिया के सामने जारी कर दी है. भारत के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 को 9 और 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इसरो की जानकारी के मुताबिक. अंतरिक्ष यान (spacecraft) 19 जून को बेंगलुरु से रवाना किया जाएगा, जो कि 20 या 21 जून तक श्रीहरिकोट के लॉन्चपैड पर पहुंचेगा. वहीं बता दें कि चंद्रयान-2 का ये मिशन कामयाब हुआ तो चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत चौथा ऐसा देश होगा जो चांद पर रोवर उतारेगा.

जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-2 के तीन मॉड्यूल है. पहला ऑर्बिटर दूसरा लैंडर और तीसरा रोवर (प्रज्ञान) हैं. इस प्रोजेक्ट में लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च हुए है.

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने पिछले दिनों कहा था कि छह सितंबर को चंद्रमा पर लैंडिंग की संभावना है. उन्होंने कहा था,  'एक खास स्थान पर लैंडिंग होने जा रही है, जहां पर इससे पहले कोई नहीं पहुंचा है. ' उन्होंने कहा कि एजेंसी छह सितंबर को चंद्रमा की सतह पर रोवर की लैंडिंग पर नजर रखेगी.