logo-image

पूर्व ISRO चीफ जी. माधवन बोले- चंद्रयान-2 युवा वैज्ञानिकों के लिए बड़ा प्रेरक बनने जा रहा है

चंद्रयान 2 के लॉन्च के बाद भारत विश्व का तीसरा देश बन जाएगा, इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ने इसे लॉन्च कर चुके हैं

Updated on: 14 Jul 2019, 04:07 PM

highlights

  • जी माधवन ने दिया बड़ा बयान
  • चंद्रयान2 अबतक का सबसे कॉम्पलेक्स मिशन
  • युवा वैज्ञानिक के लिए बड़ा मोटिवेटर

नई दिल्ली:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने चंद्रयान 2 पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 ISRO का अब तक का सबसे कॉम्पलेक्स मिशन बनते जा रहा है. वैज्ञानिक रूप से यह चंद्रयान-1 का फॉलो मिशन है. यह युवा वैज्ञानिकों समूह के लिए बड़ा मोटिवेटर बनने जा रहा है. चंद्रयान 2 के लॉन्च के बाद भारत विश्व का तीसरा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ने इसे लॉन्च कर चुके हैं.