Facebook हिंसा फैलाने वाले पोस्टों को हटाएगा
म्यांमार, श्रीलंका और भारत जैसे देशों में हिंसा फैलाने में मदद के आरोप पर फेसबुक ने कहा है कि उसने हिंसा शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाले पोस्टों को हटाना शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली:
म्यांमार, श्रीलंका और भारत जैसे देशों में हिंसा फैलाने में मदद के आरोप पर फेसबुक ने कहा है कि उसने हिंसा शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाले पोस्टों को हटाना शुरू कर दिया है।
सीएनईटी ने बुधवार देर रात की अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्तमान में, फेसबुक ऐसे कंटेंट को प्रतिबंधित करती है, जो सीधे तौर पर हिंसात्मक होती है, लेकिन अब कंपनी की नई नीति के दायरे में फर्जी खबरों को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें शारीरिक नुकसान उठाने की संभावना है।
फेसबुक ने एक बयान में कहा, 'कई तरीकों से गलतफहमी फैलाई जाती है, जिससे शारीरिक नुकसान भी हो सकता है। हम अपनी नीतियों में बदलाव ला रहे हैं, ताकि इस तरह की सामग्रियों को रोका जा सके। हम आनेवाले महीनों में इस नीति को लागू करना शुरू कर देंगे।'
भारत में फेसबुक के स्वामित्व वाले वाट्सएप को भी बड़ी संख्या में अफवाहों और उत्तेजना से भरे गैर-जिम्मेदार संदेशों फैलाने की इजाजत देने के मामले में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई मामले सामने आने हैं जब इन संदेशों के कारण मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) की घटनाएं हुई हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य