logo-image

Micromax से iPhone तक ये हैं 7 बेहतरीन म्यूजिक फोन, जानिए फीचर्स

अगर आप ऐसे फोन के बारे में जानना चाहते हैं जो म्यूजिक के लिहाज से बेहतरीन है तो हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Updated on: 23 Oct 2017, 01:50 AM

नई दिल्ली:

आजकल फोन में सबसे ज्यादा किसी चिज कि ग्राहकों को खोज होती है तो वो है कैमरा और म्यूजिक। संगीत का हर कोई दिवाना होता है। ऐसे में अगर आप ऐसे फोन के बारे में जानना चाहते हैं जो म्यूजिक के लिहाज से बेहतरीन है तो हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Micromax M2

ड्यूल सिम वाला ‘माइक्रोमैक्स एम-2’ टॉप बजट म्यूजिक फोन है। इस फोन का साउंड ‘एसआरएस’ से प्रमाणित है। एकदम साफ और तेज आवाज़ के साथ ये फोन लोकप्रिय ऑडियो फॉरमेट एमपी3 प्लेयर और डब्ल्यूएमए को सपोर्ट करता है।

iPhone 6 

iPhone 6 आपके लिए म्यूजिक के लिहाज से बेहतरीन फोन है। इस फोन में 1810 mAh बैट्री है जो पूरे 50 घंटे लगातार संगीत सुनने की सुविधा देता है। इसमें आवाज की स्पष्टता और बेस इफैक्ट आपको बिल्कुल नया अनुभव देता है।

LG GS155
‘एलजी जीएस-155’ बेहतरीन फोन हैं। इसमें बढ़िया कैमरा, वायरलैस एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर, यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ लगातार 15 घंटे तक म्यूजिक और एफएम रेडियो सुनने की क्षमता है

Sony Xperia Z3

Sony Xperia Z3, सोनी के फोन हमेशा से अपनी म्यूजिक क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इसमें 3100 mAh की बैट्री लगी है और यह 60 घंटे लगातार संगीत सुनने की सुविधा देता है। इस फोन में बेहतरीन FM रेडियो भी है।

HTC M8HTC

HTC का M8 शानदार म्यूजिक स्मार्टफोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 16GB और 32GB इंटरनल मेमोरी के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी क्षमता को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी म्यूजिक लवर्स के लिए गानों को सेव करने के लिए और अधि‍क जगह।

HTC Butterfly X920DHTC

HTC Butterfly X920DHTC फोन नहीं म्यूजिक डिवाइस है। बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए इसमें बीट्स का ऑडियो सिस्टम लगाया गया है।

और पढ़ें: नासा बना रहा है योजना, इंसानों को फिर भेजेगा चांद पर!

Lumia

Lumia अपनी साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता हैं। Lumia 525 म्यूजिक लवर्स के लिए एक बेहतरीन डिवाइस है। 48 घंटे नॉनस्टॉप म्यूजिक और बेहतरीन एफएम रेडियो एक्सपीरियंस के लिए इस फोन का चुनाव किया जा सकता है।

और पढ़ें: UP चुनाव नोटबंदी पर जनादेश, गुजरात चुनाव के नतीजों से GST विरोधियों को मिलेगा जवाब: जेटली