logo-image

आकाशगंगा का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल खोजा

वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के प्रभामंडल में अब तक का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल खोज निकाला है। जापान की तोहोक्यू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसकी खोज की है।

Updated on: 23 Nov 2016, 11:43 PM

नई दिल्ली:

वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के प्रभामंडल में अब तक का सबसे कम चमक वाला उप तारामंडल खोज निकाला है। जापान की तोहोक्यू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसकी खोज की है। यह खोज आकाशगंगा के प्रभामंडल में अब भी अज्ञात उप तारामंडलों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की ओर इशारा करती है।

यह खोज तारामंडल के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाती है। इस उप तारामंडल का नाम वर्गो है और यह तारापुंज वर्गो की दिशा में पड़ता है।

ये भी पढ़ें, नासा के अंतरिक्षयान कासिनी की नई खोज, शनि ग्रह ​की मिलेंगी सभी करीबी जानकारियां

अभी तक आकाशगंगा में लगभग 50 उप तारामंडलों की पहचान की गई है। इनमें से 40 कम चमक वाले हैं। हाल ही में खोजे गए कई छोटे उपतारामंडल इसलिए कम चमक वाले हैं क्योंकि उनकी चमक ऑप्टिकल वेवबैंड पर (-8) से भी कम है।