स्पेन में माता-पिता को बच्चों के सोशल साइट्स संदेश पढ़ने का अधिकार
स्पेन में माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों की सोशल मीडिया पर सारी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और व्हाट्स एप पर उनके संदेश भी पढ़ सकते हैं।
नई दिल्ली:
स्पेन की एक अदालत ने माता-पिता की जिम्मेदारियों और अधिकारों को निजता कानून के ऊपर वरीयता देते हुए आदेश दिया है कि माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों की सोशल मीडिया पर सारी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और व्हाट्स एप पर उनके संदेश भी पढ़ सकते हैं।
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस आदेश से दो बच्चों के पिता, जो तलाकशुदा हैं, को अपने बच्चों के व्हाट्स एप संदेश पढ़ने का अधिकार पाने में सफलता मिली।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि माता-पिता को अपने नाबालिग बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए जिससे किसी अनचाहे खतरे से बचा जा सके। एक अज्ञात व्यक्ति पर उसकी पूर्व पत्नी ने मामला दर्ज कराया था कि उसने अपनी बेटी के व्हाट्स एप संदेश पढ़कर उसके निजता के अधिकार का हनन किया है।
रिपोर्ट के अनुसार स्पेन के पोन्टेवेंद्रा शहर की अदालत ने 26 दिसंबर को अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि अभिभावकों को उनके नाबालिग बच्चों की इंटरनेट गतिविधियों की निगरानी करनी चाहिए।
मामला दायर करने वाली मां ने स्थानीय अखबार से कहा कि उनके दोनों बच्चों ने उन्हें बताया कि उनके पिता ने उन्हें कमरे में बंद करके उनकी लड़की के व्हाट्स एप संदेशों के बारे में पूछताछ की थी।
और पढ़ें: जाधव के मसले पर तल्खी के बीच पाक ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
इससे पहले एक निचली अदालत ने बच्चों की मां का समर्थन करते हुए कहा था कि यह निजता के अधिकार का हनन है और इसके लिये चार वर्ष तक के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार उच्च अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि माता-पिता दोनों के पास उनके बच्चों की निगरानी करने का अधिकार है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य