logo-image

4 अरब साल पहले धरती पर था जीवन! वैज्ञानिकों ने ढूंढा सबसे पुराना जीवाश्म

यह जीवाश्म बेहद छोटे आकार का है और इसमें पतले रेशे और ट्यूब्स हैं, जो जीवाणुओं के कारण बने हैं।

Updated on: 02 Mar 2017, 12:37 PM

पेरिस:

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म ढूंढ लिया है। बताया जा रहा है कि यह बेहद छोटे आकार के कीड़ों के बाकी बचे अवशेष हैं, जो धरती पर सबसे पुराने जीवाश्म हैं। यह शोध नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह जीवाश्म करीब 4 अरब 30 करोड़ साल पुराना है। यह जीवाश्म बेहद छोटे आकार का है और इसमें पतले रेशे और ट्यूब्स हैं, जो जीवाणुओं के कारण बने हैं। यह जीवाश्म कनाडा के क्विबेक शहर में चमकीले पत्थर की संरचना के अंदर परतों में बंद मिला है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह कीड़े लोहे पर रहना पसंद करते हैं। पहले यह समुद्र के एक हाइड्रोथर्मल वेंट सिस्टम में रहते थे। यह सिस्टम समुद्र की उस सतह पर होता है, जहां ज्वालामुखी की गतिविधि होती है। हाइड्रोथर्मल वेंट सिस्टम के आसपास खनिजों से उत्पन्न होने वाले गर्म पानी के कारण कीड़ें फलने-फूलने लगे होंगे। यह कीड़े धरती पर जीवन की शुरुआत होने के दौरान थे।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में मुहांसों से छुटकारा पाना चाहती हैं? तो ये आसान उपाय अपनाएं

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन की ब्रिटिश टीम के सदस्य मैथ्यु डोड ने बताया कि उनकी टीम इस जीवाश्म के अवशेषों पर शोध कर रही है। उन्होंने बताया कि धरती के अस्तित्व में आने के बाद समुद्र की सतह पर गर्म जगह के आसपास सबसे शुरुआती जीवन पैदा हुआ। बता दें कि इसके पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में 34,600,000 साल पुराना जीवाश्म मिला था, जिसे धरती का सबसे पुराना जीवाश्म माना जाता था।

कैसे किया शोध?

वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि अजैविक तत्वों के कारण बने रेशे और ट्यूब्स किस तरह के हो सकते हैं। इसके लिए तापमान और दबाव में बदलाव से जुड़ी चीजों पर अध्ययन किया गया।

ये भी पढ़ें: दूध में मौजूद विटामिन कीमोथेरेपी का दर्द रोकने में है कारगर

मैथ्यु डोड ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि मंगल पर 4,000,000,000 साल पहले के जीवन से जुड़े साक्ष्य मिल सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह मानना पड़ेगा कि जीवन के मामले में धरती ही अपवाद है।'

ये भी पढ़ें: लैंगिक समानता के मुद्दे पर अमिताभ बच्चन ने उठाई आवाज, शेयर की ये तस्वीर