एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 7 किया लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत
एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 चीन में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने नोकिया 8, नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 लॉन्च किया था।
नई दिल्ली:
एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 चीन में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने नोकिया 8, नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 लॉन्च किया था। इस फोन की बिक्री 24 अक्टूबर से होगी। इस फोन की कीमत लगभग 24,731 रुपये होगी।
नोकिया 8 के बाद कंपनी का यह ऐसा पहला स्मार्टफोन है जिसमें 'बोदी' कैमरा दिया गया है। इस कैमरे की मदद से फ्रंट और रियर कैमरा एकसाथ इमेज कैप्चर कर सकते हैं।
इस फोन का फ्रेम ऐल्युमिनियम का है । इसका 5.2 इंच एलसीडी डिस्प्ले है। इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Qualcomm Snapdragon 630 प्रोसेसर का है। फोन में 4 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 7.1.1 नूगा काम करेगा। इसमें 16 मेगापिक्सत रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नोकिया 7 दो कलर ग्लॉस ब्लैक और मैट वाइट में मिलेगा। भारत में इस फोन के लॉन्च होने का अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य