logo-image

सूर्य को छूने के लिए NASA का यान आज भरेगा उड़ान

पर किन्ही कारणों से लॉन्च टाल दिया गया था जो अब रविवार यानी आज उढ़ान भरेगा।

Updated on: 12 Aug 2018, 10:30 AM

नई दिल्ली:

नासा आज (रविवार) अपना सूर्य के पास जाने वाले पार्कर सोलर प्रोब यान को लॉन्च करेगा। यह सूर्य को छूने वाला ऐतिहासिक छोटी कार के आकार का यान है, जिसे फ्लोरिडा के केप केनावेरल वायुसेना अड्डे से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह यान शनिवार को लॉन्च किया जाना था। पर किन्ही कारणों से लॉन्च टाल दिया गया था जो अब रविवार यानी आज उढ़ान भरेगा।

नासा ने शनिवार को लॉन्च टाले जाने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, 'सुबह नासा सन के पार्कर सोलर प्रोब का लॉन्च रद्द कर दिया है। लॉन्च करनेवाली टीम अब इसे रविवार को लॉन्च करने की कोशिश करेगी।'

इस मिशन के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

क्या सूर्य को छू सकेगा NASA का यान! कल भरेगा उड़ान, जरूर देखें ये वीडियो

नासा ने यह यान सूर्य के वातावरण या कोरोना में जाने के लिए डिजाइन किया है। इतिहास में सूर्य के इतने करीब से कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं गुजरा है।
वहीं नासा ने इस प्रोब का नाम सौर वैज्ञानिक यूजेन पार्कर के नाम पर रखा है, जिन्होंने 1958 में पहली बार अनुमान लगाया था कि सौर हवाएं होती हैं, ये आवेशित कणों और चुंबकीय क्षेत्रों की धारा होती हैं, जो सूर्य से लगातार निकलती रहती हैं। जब ये धाराएं तेजी से निकलती हैं, तो इसके कारण धरती पर उपग्रह लिंक प्रभावित होता है।