जल्द लॉन्च होगा अंतरिक्ष विज्ञान चैनल, अगले साल इसरो चंद्रयान-2 समेत अन्य मिशन करेगा लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आसमान में नई ऊंचाइयां छूने की तैयारी कर रहा है। अगले साल इसरो 22 मिशन लॉन्च करने जा रहा है।
नई दिल्ली:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आसमान में नई ऊंचाइयां छूने की तैयारी कर रहा है। अगले साल इसरो 22 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इसके साथ ही अगले तीन सालों में इसरो का लक्ष्य 50 सफल मिशन है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवान ने इसकी जानकारी दी। इसरो अगले साल चंद्रयान-2, आदित्य-एल1 (भारत का सोलर मिशन) और दो छोटे सैटलाइट लॉन्च करेगा। इसरो ब्रिटेन के दो सैटलाइट पीएसएलवी रॉकेट के जरिए सितंबर के महीने में लॉन्च करेगा। वहीं अक्टूबर में इसरो जीएसएलवी मार्क 3 डी2 के जरिए जीसैट-29 लॉन्च करेगा।
जनवरी के महीने में इसरो ने अपने अंतरिक्ष केंद्र से दूर संवेदी काटरेसैट और 30 अन्य उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण जनवरी 2019 तक के लिए टल गया है। पहले चंद्रयान-2 इस साल अप्रैल में धरती से रवाना होने वाला था। पर कुछ कारणों से इसके प्रक्षेपण को अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया। अब यह जनवरी 2019 में उड़ान भरेगा।
इस साल की शुरुआत में इसरो ने सैन्य उपग्रह जीएसएटी-6ए प्रक्षेपित किया था, लेकिन इस उपग्रह के साथ इसरो का संपर्क टूट जाने की वजह से यह असफल रहा था। इसके बाद इसरो ने फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपित होने वाले जीएसएटी-11 के प्रक्षेपण को यह कहते हुए टाल दिया था कि इसकी कुछ अतिरिक्त तकनीकी जांच की जाएगी।
और पढ़ें: सूर्य को छूने के लिए NASA का यान हुआ लॉन्च
भारत जल्द ही एक अंतरिक्ष व विज्ञान समर्थित टीनी चैनल लांच करेगा, ताकि इसके फायदों को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जा सके। 'इसरो टीवी' नाम के चैनल पर विज्ञान और अंतरिक्ष एजेंसी के अभियानों के फायदों को रेखांकित करने वाले कार्यक्रमों को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ साथ अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर