'गूगल पे' की सेवा अब वेब और आईओएस डिवाइस पर भी उपलब्ध
'गूगल पे' की सेवाएं अब आईफोन, आईपेड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए आईओएस और वेब पर उपलब्ध है।
सैन फ्रांसिस्को:
प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल द्वारा विकसित की गई डिजिटल वॉलेट प्लेटफार्म और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली 'गूगल पे' की सेवाएं अब आईफोन, आईपेड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए आईओएस और वेब पर उपलब्ध है।
गूगल के उत्पाद प्रबंधन निदेशक (उपभोक्ता भुगतान) गेराडरे केपियल ने बुधवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "अगर आप पिक्सलबुक पर कोई कार्ड गूगल पे में सेव करते हैं तो अन्य डिवाइसों पर भी वेब पर यह प्रयोग के लिए उपलब्ध होगा।"
एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए 'गूगल पे' एप यूजर्स को उनके आसपास के प्रमोशनल ऑफर और एप के साथ एक्सक्लूसिव ऑफर तक पहुंच प्रदान करता है।
इस कदम से वर्तमान में 20 देशों में संचालित किए जा रहे गूगल पे को अपना उपयोगकर्ता आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सर्च इंजन दिग्गज के इस कदम से एप्पल पे और अन्य मोबाइल भुगतान सेवाओं को चुनौती मिलेगी, जो डेस्कटॉप और मोबाइल डिवाइस और डेस्कटॉप दोनों पर काम करते हैं।
और पढ़ेंः FACEBOOK का ऑकुलस गो वीआर हेडसेट दुनियाभर में लॉन्च
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए