गूगल मैप ने जारी किया अपना नया लुक, ग्रहों की कर सकते हैं यात्रा
गूगल ने अपने गूगल मैप एप का नया अपडेट जारी किया है, जो ड्राइविंग, नेविगेशन, ट्रांसिट और नई जगहों के बारे में जानकारी देने में मदद करती है।
सैन फ्रांसिस्को:
गूगल ने अपने गूगल मैप एप का नया अपडेट जारी किया है, जो ड्राइविंग, नेविगेशन, ट्रांसिट और नई जगहों के बारे में जानकारी देने में मदद करती है।
कंपनी ने नए अपडेट के तहत इसके कलर स्कीम में बदलाव किया है और नए आइकॉन जोड़े हैं, ताकि यूजर्स आसानी से अपने काम की चीज को हासिल कर सकें।
अब कैफे, चर्च, संग्रहालय और अस्पताल जैसी जगहों को एक निर्दिष्ट रंग और आइकॉन प्रदान किया गया है, ताकि मैप पर इस तरह के गंतव्यों को आसानी से ढूंढा जा सके।
और पढ़ेंः इस एप ने Whatsapp के डिलीट मैसेज फीचर को दी मात, पढ़ सकेंगे डिलीट किए हुए मैसेज
गूगल मैप्स के उत्पाद प्रबंधक लिज हंट ने बुधवार को कहा, 'लोगों को अगले कुछ हफ्तों में यह बदलाव गूगल मैप से जुड़े सभी गूगल उत्पादों में देखने को मिलेंगे, जिसमें असिस्टेंट, सर्च, अर्थ और एंड्रायड ऑटो शामिल है।'
नया स्टाइल एप के अलावा वेबसाइट पर तथा गूगल मैप के एपीआई का प्रयोग कर इसका अनुभव मुहैया करानेवाली कंपनियों के एप और वेबसाइटपर भी देखने को मिलेगा।
कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि अब लोग गूगल मैप पर हमारे सौर मंडल के सभी ग्रहों और चंद्रमाओं की वर्चुअल यात्रा कर सकते हैं। गूगल मैप पर अब शनि के प्राकृतिक उपग्रहों और वृहस्पति के प्राकृतिक उपग्रहों की यात्रा की जा सकती है।
और पढ़ेंः मुंबईः मेट्रो ने लॉन्च की ये नई तकनीक, मोबाइल से मिलेगी टिकट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां