अब गूगल असिस्टेंट से आप बुक कर पाएंगे फिल्म टिकट, नजदीकी सिनेमा घर की भी मिलेगी जानकारी
गूगल असिस्टेंट के जरिए अब फिल्म टिकट खरीदना आसान हो गया है। गूगल ने इसके लिए अमेरिकी टिकटिंग कंपनी फंडांगो के साथ साझेदारी की है।
नई दिल्ली:
गूगल असिस्टेंट के जरिए अब फिल्म टिकट खरीदना आसान हो गया है। गूगल ने इसके लिए अमेरिकी टिकटिंग कंपनी फंडांगो के साथ साझेदारी की है।
इस साझेदारी के बाद यूजर वॉइस कमांड का इस्तेमाल कर गूगल असिस्टेंट से मूवी का टिकट खरीद सकते हैं।
अमेरिकी डिजिटल मीडिया 'वर्ज' ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा, 'गूगल ने फंडांगो के साथ गूगल असिस्टेंट से मूवी टिकट खरीदने के लिए साझेदारी की है। टिकट खरीदने के लिए सिर्फ यह कहना है- बाय टिकट्स या हे गूगल गेट मी टिकट फॉर..'
फंडांगो अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए मूवी टिकट बेचता है।
रिपोर्ट में कहा गया है- 'अगर आपको यह नहीं मालूम है कि आप क्या देखना चाहते हैं तो सिर्फ कहिए, 'शोटाइम्स नीयर मी' और गूगल आपको आपके आस-पास के सिनमा हॉल में चलने वाली फिल्मों के बारे में बताएगा जिससे आप मनपसंद मूवी चुन सकते हैं। आप 'हू स्टार्स इन इट' पूछकर मूवी के बारे में और भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।"
यह फीचर एप्पल के सिरी पर उपलब्ध है। हालांकि गूगल असिस्टेंट के जरिए आप फंडांगो एप डाउनलोड किए बगैर मूवी टिकट खरीद सकते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय