logo-image

फेसबुक मैसेंजर के जरिए भेजा जा सकता है पैसा, शुरू हुआ ग्रुप पेमेंट सर्विस, जल्द ही भारत में होगा लांच

मैसेंजर ग्रुप में जुड़े नए ऑप्शन के बाद अब यूजर्स चैट के दौरान ही किसी से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

Updated on: 12 Apr 2017, 10:55 PM

नई दिल्ली:

फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप के जरिए पेमेंट भेजने की शुरुआत कर दी है। इस ऐप के तहत मैसेंजर के ग्रुप में एक साथ कई लोगों को पैसे भेजे जा सकते हैं। मैसेंजर के जरिए पेमेंट सिस्टम की शुरुआत 2015 में की गई थी।

अभी तक इसके जरिए एक बार में सिर्फ एक ही यूजर को पैसा भेजा जा सकता था। मैसेंजर ग्रुप में जुड़े नए ऑप्शन के बाद अब यूजर्स चैट के दौरान ही किसी से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। जितना पैसा चाहिए इतना अमाउंट लिखकर सेंड किया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर किसी यूजर को ग्रुप के सभी मेंबर से 50 डॉलर मांगने है तो वो रिक्वेस्ट करेगा। इसके बाद इस ग्रुप के सभी मेंबर जितना चाहें पैसे सेंड कर सकते है और टोटल अमाउंट सेंडर को मिल जाएगा।

फेसबुक ने अपने आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, ‘आज से एंड्रॉयड और डेस्क्टॉप से फेसबुक मैसेंजर के ग्रुप के लोगों को पैसे भेज सकते हैं. यह फ्री, फास्ट, सिंपल और सिक्योर है. चाहे रेस्ट्रों बिल को लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं या किसी को दिए गए गिफ्ट के लिए लोगों से पैसे इकठ्ठे कर रहे हैं. इन सब के लिए आपको मैसेंजर पर जाकर ग्रुप कनवर्सेशन शुरू करना है’

फिलहाल यह भारत में शुरू नहीं किया गया है, लेकिन आने समय में इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. क्योंकि नोटबंदी के बाद देश में कैशलेस पेमेंट पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में यह सुविधा कारगर हो सकता है।