logo-image

Xiaomi Mi Max 3 और Mi Max 2 में कौन है बेहतरीन, जानें दोनों की खासियत और कीमत

चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी शाओमी ने Mi Max 3 को पिछले हफ्ते बाजार में लॉन्च किया था। शाओमी ने इस बार फोन की बजाय एक फैबलेट लॉन्च किया है। इसमें कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं।

Updated on: 22 Jul 2018, 04:30 PM

नई दिल्ली:

चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी शाओमी ने Mi Max 3 को पिछले हफ्ते बाजार में लॉन्च किया था। शाओमी ने इस बार फोन की बजाय एक फैबलेट लॉन्च किया है। इसके अलावा शाओमी ने पिछले साल Mi Max 2 फैबलेट लॉन्च किया था। Max 2 में भी कुछ खास फीचर्स दिए गए थे।

आज हम शाओमी के दोनों फैबलेट्स- Mi Max 3 और Mi Max 2 के बीच तुलना करेंगे और जानेंगे कि कीमत, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से दोनों एक-दूसरे से कितने अलग हैं।

Mi Max 3 vs Mi Max 2 कीमतः

Mi Max 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट की कीमत करीब 17,300 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत करीब 20,400 रुपये है।

और पढ़ेंः WhatsApp पर अब सिर्फ 5 लोगों को होगा मैसेज फारवर्ड

Mi Max 2 के 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

अभी Mi Max 2 देश में 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Mi Max 3 vs Mi Max 2 फीचरः

Mi Max 3 ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलता है जबकि Mi Max 2 ब्लैक और गोल्ड कलर में आता है। दोनों स्मार्टफोन्स में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

शाओमी Mi Max 3 में 6.9 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 5,500mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं शाओमी Mi Max 2 में 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है।

Mi Max 3 हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी व 6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 509 जीपीयू है। स्टोरेज के लिए 64 जीबी व 128 जीबी का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।

वहीं Mi Max 2 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज के लिए 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

और पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी वाच अब 2 आकारों में होगी लॉन्च, जानें इसकी खासियत