विधानसभा चुनाव 2017 में वोटरो को प्रोत्साहित करने के लिए फेसबुक देगा रिमाइंडर
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फेसबुक ने भारतीय यूजर्स को न्यूजफीड में रिमाइंडर देने का फैसला किया है।
highlights
- मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए पोलिंग वाले दिन वोटरों को रिमाइंडर देगा फेसबुक
- उम्मीदवारों के लिए भी है अपने बारे में जानकारी या राय देने का ऑप्शन
नई दिल्ली:
देश के पांच राज्यों- उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फेसबुक ने भारतीय यूजर्स को न्यूजफीड में रिमाइंडर देने का फैसला किया है। ये रिमाइंडर इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से जुड़ा होगा, जहां चुनाव से संबंधित जानकारियों को प्राप्त किया जा सकता है। इन पांचों राज्यों में वोटिंग वाले दिन 18 वर्ष और इससे ज्यादा की उम्र वाले यूजर्स को 'पोलिंग डे रिमाइंडर' दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: हरीश रावत के 'बाहुबली वीडियो' पर कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ा घमासान
डॉयरेक्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी फेसबुक इंडिया और साउथ व सेंट्रल एशिया अंखी दास ने कहा,' हमारा उद्देश्य विश्व को और अधिक खुला और कनेक्टेड बनाना है। जिसमें लोगों को उनकी सरकार से जोड़ने और जो लोग उनका प्रतिनिधित्व करना चाह रहे है उनसे जोड़ना भी शामिल है। जीवंत लोकतंत्र के लिए विचारों को व्यक्त करना जरुरी होता है और फेसबुक एक ऐसा प्लैटफार्म है जहां आप अपनी बात को खुलकर कह सकते है। हम नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं- इसलिए हमने टूल्स बनाए है जो लोगों को उनकी आवाज को बुलंद करने में मदद करें।'
इसके अलावा अपने दोस्तों को बताने के लिए फेसबुक ने Share You Voted बटन का ऑप्शन भी दिया है। जिस पर क्लिक करके दोस्तों को बता सकते हैं कि उन्होंने वोट दे दिया है। इसमें यह नहीं बताया जा सकता कि आपने किसे वोट दिया है।
इसे भी पढ़ें: EC सख्त, पेपर में विज्ञापन नहीं दे सकते हैं राजनीतिक दल
फेसबुक ने सिर्फ मतदाताओं के लिए नहीं उम्मीदवारों के लिए भी एक टूल दिया है। इसमें उम्मीदवार और चुने गए प्रतिनिधियों 200 कैरक्टर्स में जानकारी या फिर विभिन्न विषयों पर अपनी राय दे सकते है। पहले से ही तय 20 विषयों पर वे अपने राय रख सकते हैं, जिनमें बजट, एजुकेशन, हेल्थ और विकास शामिल हैं।
फेसबुक ने इससे पहले 2008 में अमेरिका में चुनाव के दिन 'आई एम ए वोटर' के नाम से रिमाइंडर दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए