logo-image

Today History: आज के दिन ही 'जेमिनी-1' लांच किया गया था, जानें आज का इतिहास

जानिए किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 8 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ.

Updated on: 08 Apr 2019, 06:36 AM

नई दिल्ली:

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 8 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

8 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

यह भी पढ़ें- Happy Navratri 2019: जानिए मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की कथा और पूजा विधि

  • 1912: नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत.
  • 1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने आज ही के दिन दिल्ली असेंबली बम फेंका.
  • 1946: संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक.
  • 1950: भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद आज ही के दिन दोनों देशों ने अपने- अपने देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से समझौता किया था.
  • 1959: कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की.

यह भी पढ़ें- नवरात्र के व्रत में बनाएं ये साबूदाने की झटपट बनने वाली रेसिपी

  • 1961: ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 240 लोगों की मौत.
  • 1964: “जेमिनी-1” लांच किया गया.
  • 1985: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है.
  • 1988: जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए.
  • 2003: अमेरिकी सेना ने सद्दाम हुसैन का पता लगाने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो.
  • 2008: आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया.

यह भी पढ़ें- घूमने के हैं शौकीन, तो जाएं हिमाचल प्रदेश के इन 10 स्थानों पर

8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति – Born on 8 April

  • 1892: इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म.
  • 1924: भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म.

यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त

  • 1938: संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म.
  • 1950: हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म.
  • 1983: तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म.

यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

8 अप्रैल को हुए निधन- Died on 8 April

  • 1857: प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई.
  • 1894: भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदेमातरम्” के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट एक साथ चाहिए तो चुनें ये फैब्रिक्स

  • 1947: अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का निधन.
  • 1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन.