logo-image

Today History: आज के दिन ही प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ था, जानें 20 मई का इतिहास

Today History इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं.

Updated on: 20 May 2019, 06:49 AM

नई दिल्ली:

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 20 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1498: भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली एक्सप्लोरर, वास्को द गामा, कालीकट (अब कोझिकोड) तक पहुंच गया.
1873: सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को इसी दिन दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया.
1965: ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी.

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Arts Stream Result 2019) यहां करें चेक- CLICK HERE

1965: मिस्र में  पाकिस्‍तानी बोइंग विमान “720 – B” के क्रैश हो जाने से लगभग 100 लोगों की जान गई.
1983: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे.
1995: रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण.
2003: पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया.
2006: चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं.
2011: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की.
2011: झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने  दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा.

यह भी पढ़ें- माइग्रेन से हैं परेशान, आज ही इन घरेलू नुस्खों से करें उपचार

20 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 20 May

1894: भारतीय आध्यात्मिक गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म हुआ.
1900: प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ.
1910: पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म हुआ.
1918: भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें- कैसे रखें गर्मियों में अपना ख्याल, इन फल और सब्जियां से खुद को रखें तंदुरुस्त

20 मई को हुए निधन – Died on 20 May

1766: इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन हुआ.
1972: ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन हुआ.
2012: एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ.
1929: स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ.