logo-image

HPBOSE 10th result 2017: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट किया जारी, ऐसे देखें

आज हिमाचल प्रदेश के 10वीं के परिणाम घोषित किये जा चुके है। परीक्षा के नतीजे देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

Updated on: 09 May 2017, 05:05 PM

नई दिल्ली:

आज हिमाचल प्रदेश के 10वीं के परिणाम घोषित किये जा चुके है। परीक्षा के नतीजे देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रोल नंबर या जन्म तारीख आदि डालकर अपना रिजल्ट देखे।

घोषित किये गए नतीजों में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। हिमाचल बोर्ड में इस साल कुल 1,15,311 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमे से 76,855 परीक्षा में पास हुए वही 16,564 विद्यार्धियों की कम्पार्टमेंट आई है। बता दें कि ये परीक्षा 4 मार्च से 17 मार्च तक चली थी।

 ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपना रिजल्ट देखे।

  • वेबसाइट पर 10वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, पिता का नाम या कैंडिडेट नाम आदि लिखें।
  • मांगी गई जानकारी भरने के बाद रिजल्ट दिखने लगेगा।
  • आप रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी सेव करने के साथ-साथ रिजल्ट का प्रिंट भी ले सकते हैं।

और पढ़ें: CBSE 12th Results 2017: 24 मई को आएंगे 12वीं के नतीजे, इस बार नहीं मिलेगा ग्रेस मार्क

पिछले महीने हिमाचल बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में लड़कियों ने 'आर्ट्स और कॉमर्स' में बाजी मारी थी वही 'विज्ञान स्ट्रीम' में लड़के आगे रहे। कुल 72.89 प्रतिशत  विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।

हिमाचल बोर्ड में 1,02,075 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमे 73,948 विद्यार्थी ने परीक्षा पास की वही 15,886 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है।

और पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में AAP ने बताया, कैसे होती है ईवीएम से छेड़छाड़
            (आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें)