logo-image

वट पूर्णिमा 2017: पति की लंबी उम्र के लिए करें ये पूजा

यह व्रत महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण क्षेत्र में रखा जाता है, जबकि उत्तर भारत में इसे सावित्री व्रत के रूप में मनाया जाता है।

Updated on: 08 Jun 2017, 01:25 PM

नई दिल्ली:

आज यानी 8 जून को वट पूर्णिमा का व्रत है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट पूर्णिमा का व्रत रखती हैं। वट पूर्णिमा का व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

वट पूर्णिमा, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। यह व्रत महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण क्षेत्र में रखा जाता है, जबकि उत्तर भारत में इसे सावित्री व्रत के रूप में मनाया जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सावित्री अपने पति के प्राण वापस लेकर आई थी। इसलिए उन्हें सति सावित्री कहा जाने लगा। यही कारण है कि विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदोष व्रत 2017: करें भगवान शिव की पूजा, मिट जाएंगे दोष

कैसे करें व्रत

यह व्रत रखने वाली महिलाएं वट वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा करती हैं। एक बांस की टोकरी में सात प्रकार का अनाज रखा जाता है। दूसरी टोकरी में सावित्री की प्रतिमा रखते हैं।

फिर वट वृक्ष को जल, अक्षत, कुमकुम अर्पित कर धूप या अगरबत्ती जलाते हैं। लाल मौली से वृक्ष के सात बार चक्कर लगाते हैं और फिर सावित्री की कथा सुनते हैं। इस दिन दान-दक्षिणा भी देना चाहिए।

(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)