logo-image

वैदिक मंत्रोचार के साथ खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

चार धामों में प्रमुख बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज 6 महीने बाद भक्तों के लिए खोल दिये गए है।

Updated on: 30 Apr 2018, 08:13 AM

ऩई दिल्ली:

चार धामों में प्रमुख बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज 6 महीने बाद भक्तों के लिए खोल दिये गए है।

बद्रीविशाल के जयकारों की गूंज के साथ सुबह करीब साढ़े चार बजे मंदिर के पट खोले गए।

देश भर से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कपाट खुलते ही भगवान बद्रीश के दर्शन किये।

हालांकि आज बद्रीनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना नहीं होती। आज शाम की आरती के बाद कल यानी मंगलवार से रोज विशेष पूजा अर्चना शुरू होगी।

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट रविवार की सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इस साल चार धामों के लिए यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुलने के साथ ही हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: सही दिशा में लगाए मनी प्लांट का पौधा और हो जाए मालामाल, जानें इसके और फायदे