logo-image

पढ़िए, स्वामी विवेकानंद की वो बातें जो आपको सफलता के नए मुकाम पर पहुंचा सकती हैं

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को समूचा देश युवा दिवस के रूप में मनाता है। उनके विचार और बातें आज भी प्रासंगिक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें नमन किया।

Updated on: 12 Jan 2017, 12:25 PM

नई दिल्ली:

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को समूचा देश युवा दिवस के रूप में मनाता है। 19वीं सदी के सबसे बड़े विचारकों में शुमार स्वामी विवेकानन्द के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें नमन किया।

आईए, अब हम आपको बताते हैं स्वामी विवेकानंद के उन विचारों के बारे में जो आज भी प्रासंगिक हैं हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं..

1. उठे, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य नहीं प्राप्त हो जाए।
2. हर दिन कम से कम अपने आप से जरूर बात करों नहीं तो आप दुनिया के सबसे अच्छे आदमी से बात करने का मौका चूक जाएंगे।
3. आपको कोई नहीं पढ़ा सकता। कोई धार्मिक नहीं बना सकता, आपकी अपनी आत्मा के सिवा कोई और आपका अच्छा शिक्षक साबित नहीं हो सकता।
4. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमीं में हैं। वह हम हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
5. हम भगवान को कहां खोजेंगे अगर हम उसे खुद के ह्रदय और दूसरे प्राणियों में नहीं देख सकते।
6. आप भगवान में तब तक भरोसा नहीं कर सकते जब तक आपका खुद में भरोसा नहीं हो।
7. पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है, फिर उसका विरोध होता है और फिर अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।
8. एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
9. हम जितना ज्यादा बाहर जायें और दूसरों का भला करें, हमारा हृदय उतना ही शुद्ध होगा और परमात्मा उसमे बसेंगे।
10. शिक्षा ऐसी हो जिससे बालक के चरित्र का निर्माण हो, मन का विकास हो और बालक आत्मनिर्भर बने।