logo-image

रमजान 2017: 28 मई को रखा जाएगा पहला रोजा, नहीं दिखा चांद

रमजान का पहला रोजा रविवार 28 मई से शुरू होगा। शुक्रवार को लखनऊ में चांद नहीं दिखाई दिया।

Updated on: 28 May 2017, 08:36 PM

नई दिल्ली:

रमजान का पहला रोजा रविवार 28 मई से शुरू होगा। शुक्रवार को लखनऊ में चांद नहीं दिखाई दिया। मरकजी चांद, खालिद फिरंगी महली ने कहा कि अभी तक रमजान का चांद नहीं देखा गया है, इसलिए पहला रोजा 28 मई को होगा।

गौरतलब है कि 34 साल रोजे जून महीने में रखें जाएंगे। इससे पहले 1983 में जून ऐसा हुआ था। इस बार किसी भी दिन का रोजा 15 घंटे से कम का नहीं होगा। पहला रोजा ही 15 घंटे 34 मिनट का होगा। 

इस्ताम धर्म में रमजान को पवित्र माना जाता है। इस महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्योस्त तक रोजा रखते है। रोजे चांद दिखने से शुरु होते हैं, जिस शाम को चांद दिखाई देता है, उसकी अगली सुबह से रोजे शुरू हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: शनि जयंती 2017: आज यमघंटक योग में पूजा करने से बनेंगे बिगड़े काम