नवरात्रि 2017: इस मंत्र से करें देवी कात्यायनी की पूजा
मंदिर या घर पर मां कात्यायनी की प्रतिमा/तस्वीर स्थापित करें। प्रतिमा को तिलक लगाने के बाद जोत जलाएं।
मुंबई:
नवरात्रि के छठे दिन देवी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा होती है। माना जाता है कि मां कात्यायनी ने महिषासुर का मर्दन किया था। देवी के इस स्वरूप की पूजा विवाह के इच्छुक लोगों और गृहस्थी के लिए लाभकारी होता है।
महर्षि कात्यायन ने कठिन तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। महर्षि कात्यायन के नाम पर ही देवी के इस स्वरूप का नाम कात्यायनी पड़ा। इन्हें दानवों और असुरों का नाश करने वाली देवी भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि 2017: जानें अखंड ज्योति जलाने के फायदे लेकिन साथ ही बरतें यह सावधानियां
ऐसा है मां का स्वरूप
मां कात्यायनी की चार भुजाएं हैं और वह शेर पर सवार रहती हैं। इनके बाएं हाथ में कमल-तलवार और दाहिने हाथ में स्वास्तिक-आशीर्वाद की मुद्रा है। सुसज्जित आभा मंडल वाली देवी मां का स्वरूम बेहद मनमोहक है।
इस मंत्र के साथ शुरू करें पूजा
चन्द्रहासोज्जवलकरा शाईलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
ऐसे करें कात्यायनी की पूजा
मंदिर या घर पर मां कात्यायनी की प्रतिमा/तस्वीर स्थापित करें। प्रतिमा को तिलक लगाने के बाद जोत जलाएं। विधि-विधान से मां कात्यायनी की आरती करने के बाद गोबर का उपला जलाकर लौंग-इलायची का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाए इस तरह रखें व्रत, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी