नवरात्रि 2017: आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए लोग शुभ मुहूर्त में पूजा और कलश स्थापना करते हैं।
नई दिल्ली:
21 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में हर भक्त मां दुर्गा को मनाने की तैयारियों में जुट गया है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी पर्यन्त नवरात्रि व्रत व दुर्गा पूजन किया जाता है।
गुरुवार को प्रतिपदा तिथि में सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त है। हिंदू धर्म के अनुसार पूरे नौ दिन उपवास रखने से मां दुर्गा मनवांछित फल देती हैं। शारदीय नवरात्र शक्ति उपासना का समय है। कुवांरी लड़कियों के देवी का व्रत करने से मनचाहा वर मिलता है।
उपवास समाप्त होने के पश्चात कन्याओं का पूजन किया जा जाता है। विद्वानों के अनुसार इन दिनों भू शयन, ब्रह्मचर्य पालन, क्षमा, दया, उदारता पूर्वक रहने, क्रोध, लोभ, मोह का त्याग कर नवमी व्रत का पारण करें तो इससे देवी प्रसन्न होती है।
और पढें: नवरात्रि फूड स्पेशल: तस्वीरों में देखें व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं
21 सितंबर को सुबह 10:25 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। रात 11:23 बजे तक हस्त नश्रत्र रहेगा।
सुबह 11:46 से 12:34 बजे तक रहेगा। सुबह 7:38 से 8:10 बजे तक कन्या लग्न और 12:50 से 1:42 बजे दोपहर तक धनु लग्न में कलश स्थापना (जौ बोना) अधिक शुभ रहेगा। ये समय सभी तरह से दोष मुक्त है। इसके बाद 3:16 बजे तक राहुकाल रहेगा।
और पढें: Navratri 2017: देखना हो नवरात्रि के विभिन्न रंग तो करें पश्चिम बंगाल से दिल्ली तक का सफर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य