logo-image

होली 2018: नंदगांव के पुरुष और बरसाना की महिलाएं खेलते हैं 'लट्ठमार' होली, जानें क्यों?

ब्रज की लट्ठमार होली लोकप्रिय है। इसे खेलने के लिए दूर-दराज से लोग ब्रज आते हैं। इसमें नंदगांव के पुरुष और बरसाना की महिलाएं भाग लेती हैं।

Updated on: 06 Mar 2018, 12:14 AM

नई दिल्ली:

इस साल 2 मार्च को धूमधाम से होली खेली जाएगी। वैसे तो पूरे देश में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन ब्रज की होली खूब मशहूर है। ब्रज के बरसाना गांव में अनोखे तरीके से होली खेली जाती है।

ब्रज की लट्ठमार होली लोकप्रिय है। इसे खेलने के लिए दूर-दराज से लोग ब्रज आते हैं। इसमें नंदगांव के पुरुष और बरसाना की महिलाएं भाग लेती हैं, क्योंकि कृष्ण नंदगांव के थे और राधा बरसाना की। जब पुरुष अपनी-अपनी टोलियों के साथ होली खेलने आते हैं तो महिलाएं उन पर लाठियां बरसाती हैं। इसे कृष्ण और राधा के प्रेम से जोड़कर देखा जाता है।

वहां के लोगों का विश्वास है कि होली में मारी गई लाठियों से किसी को चोट नहीं लगती है। अगर गलती से चोट लग भी जाए तो घाव पर मिट्टी लगाकर फिर होली खेलने में जुट जाते हैं। इस दौरान गाने-बजाने के साथ-साथ भांग और ठंडाई का पूरा इंतजाम होता है।

लट्ठमार के अलावा फूलों की होली भी खेली जाती है। लोग लोकगीतों को गाते हुए फूलों से होली खेलते हैं। होली का यह पर्व यहां कई दिनों तक चलता है।

ये भी पढ़ें: फुलैरा दूज 2018: जानें होली से पहले क्यों मनाया जाता है ये पर्व