करवा चौथ 2017: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत के दौरान ना करें ये गलतियां
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। वह अपने पति की लंब उम्र की कामना करती हैं।
मुंबई:
नवरात्रि और दशहरा का त्योहार खत्म होने के बाद अब लोग करवा चौथ-दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। इस साल करवा चौथ 8 अक्टूबर को होगा। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह पर्व कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। वह अपने पति की लंब उम्र की कामना करती हैं। इस व्रत में शिव, पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है। यह व्रत रात को चांद देखने के बाद तोड़ा जाता है। मान्यता के अनुसार छलनी से चंद्रमा को देखते हुए पति को देखना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: आ रहीं सर्दियां, ऐसे करेंगे देखभाल तो त्वचा रहेगी खिली-खिली
जानिए कब है शुभ मुहूर्त
इस साल करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 30 मिनट तक पड़ रहा है। वहीं चंद्रोदय का समय 8 बजकर 40 मिनट बताया जा रहा है।
व्रत में ना करें ये गलतियां
- करवा चौथ में महिलाओं को विशेष तौर पर लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है। गलती से भी नीले और काले रंग के कपड़े ना पहनें।
- व्रत में महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति को सफेद कपड़े, दूध, दही और चावल नहीं देना चाहिए।
- चांद देखने के बाद मां गौरी की पूजा जरूर करें। पूजा पूर्ण होने के बाद मां को पूरी-हलवा के प्रसाद का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें: धोनी के घर पहुंचे अनुपम, जीवा से मिलकर बोले- बहुत जीनियस है
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व