logo-image

अमरनाथ यात्रा : 2,617 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, अब तक चार लोगों की मौत

अमरनाथ यात्रा के लिए 2,617 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से रवाना हुआ

Updated on: 19 Jul 2018, 10:46 AM

जम्मू:

अमरनाथ यात्रा के लिए 2,617 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से रवाना हुआ। भगवती नगर यात्री निवास से 81 वाहनों में सवार तीर्थयात्री घाटी की ओर रवाना हुए। 

तीर्थयात्री बुधवार को प्रतिकूल मौसम की वजह से कुछ देर के लिए रुके थे लेकिन यात्रा दोबारा शुरू करने पर 7,000 से अधिक यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

मौसम विभाग ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर सहित सभी मार्गों पर गुरुवार को बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

इस तीर्थयात्रा के दौरान अभी तक चार लोगों की मौत हुई है।

60 दिवसीय यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी।

और पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी