logo-image

अमरनाथ यात्रा : 663 यात्रियों का जत्था रवाना, अब तक इतने श्रध्दालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

इस साल अब तक 2,51,996 यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

Updated on: 28 Jul 2018, 01:12 PM

जम्मू:

अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को 663 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।

पुलिस ने बताया, '21 वाहनों में सवार तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।'

इस साल अब तक 2,51,996 यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

60 दिवसीय यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

और पढे़ें: आज से शुरु हुआ सावन का पवित्र मास, मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले का जयकारा