logo-image

जानिए, अलग-अलग दान का क्या है महत्व, दूर होते हैं कष्ट

जीवन की तमाम परेशानियों से निजात पाने के लिए दान का खास महत्व होता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें आयु रक्षा और सेहत के लिए दान अचूक होता है।

Updated on: 15 Nov 2017, 07:15 AM

नई दिल्ली:

दान करने से मन और कर्म दोनों उत्तम होते हैं। मान्यताओं के मुताबिक इसका सीधा असर इंसान के भाग्य पर पड़ता है। अन्नदान, वस्त्रदान और धनदान.. ये सभी दान इंसान को भागी बनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अलग-अलग दान के लाभ भी अलग-अलग होते हैं।

दान का महत्व

जीवन की तमाम परेशानियों से निजात पाने के लिए दान का खास महत्व होता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें आयु रक्षा और सेहत के लिए दान अचूक होता है। साथ ही ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें: World Diabetes Day: पुरुषों को ज्यादा होता है मधुमेह का खतरा

अनाज का दान

अनाज के दान से जीवन में अन्न का अभाव नहीं होता है। अगर अनाज का दान बिना पकाए करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

धातुओं का दान

धातुओं का दान करने से विपत्तियां टल जाती हैं। यह उसी व्यक्ति को दान करें, जो इसका प्रयोग करें।

वस्त्रों का दान

वस्त्र दान करने से आर्थिक स्थिति हमेशा उत्तम रहती है। कपड़े आप वैसे ही दान करें, जैसे खुद पहनते हैं। पुराने और फटे वस्त दान ना करें।

गुड़ का दान

शिवपुराण के अनुसार गुड़ का दान करना सबसे अधिक लाभकारी होता है। इससे आपके घर में भोजन की कमी नहीं आती है।

तिल और घी का दान

मृत्यु और भय पर विजय पाने के लिए तिल का दान करें। वहीं शारीरिक बीमारियों से ग्रस्त हैं तो घी का दान करें।

ये भी पढ़ें: Watch: जब फैंस को देख छिप गए धोनी, साक्षी ने पोस्ट किया ये फनी वीडियो