logo-image

Panchang 2020: यहां देखें साल 2020 के सभी तीज त्योहार और शुभ मुहूर्तों की लिस्ट

आज हम आपको बताते हैं साल 2020 के सभी मुख्य त्योहार और शुभ मुहुर्त के बारे में

Updated on: 30 Dec 2019, 05:07 PM

नई दिल्ली:

नए साल यानी 2020 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. पूरी दुनिया नए साल के स्वागत में जुटी हुई है. कुछ घंटों के बाद ये नया साल खट्टी मिठी यादों के साथ खत्म हो जाएगा और नई उम्मीदों, जोश और उत्साह के साथ स्वागत होगा नए साल का. इसी के साथ लोग 2020 में आने वाले शुभ मुहुर्त और तारीखों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. वैसे इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि अगले साल हम शुभ मुहुर्त पर ही अपने बड़े और शुभ काम करें, ताकि वह काम सफलतापूर्वक पूरा हो सके.

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं साल 2020 के सभी मुख्य त्योहार और शुभ मुहुर्त के बारे में-


जनवरी 2020 त्यौहार
6 सोमवार पौष पुत्रदा एकादशी
8 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
10 शुक्रवार पौष पूर्णिमा व्रत
13 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
15 बुधवार पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति
20 सोमवार षटतिला एकादशी
22 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
23 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
24 शुक्रवार माघ अमावस्या
29 बुधवार बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा


फरवरी 2020 त्यौहार
5 बुधवार जया एकादशी
6 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
9 रविवार माघ पूर्णिमा व्रत
12 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
13 गुरुवार कुम्भ संक्रांति
19 बुधवार विजया एकादशी
20 गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
21 शुक्रवार महाशिवरात्रि , मासिक शिवरात्रि
23 रविवार फाल्गुन अमावस्या


मार्च 2020 त्यौहार
6 शुक्रवार आमलकी एकादशी
7 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
9 सोमवार होलिका दहन , फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
10 मंगलवार होली
12 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
14 शनिवार मीन संक्रांति
19 गुरुवार पापमोचिनी एकादशी
21 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 रविवार मासिक शिवरात्रि
24 मंगलवार चैत्र अमावस्या
25 बुधवार चैत्र नवरात्रि , उगाडी , घटस्थापना , गुड़ी पड़वा
26 गुरुवार चेटी चंड


अप्रैल 2020 त्यौहार
2 गुरुवार राम नवमी
3 शुक्रवार चैत्र नवरात्रि पारणा
4 शनिवार कामदा एकादशी
5 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 बुधवार हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत
11 शनिवार संकष्टी चतुर्थी
13 सोमवार मेष संक्रांति
18 शनिवार वरुथिनी एकादशी
20 सोमवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
21 मंगलवार मासिक शिवरात्रि
22 बुधवार वैशाख अमावस्या
26 रविवार अक्षय तृतीया


मई 2020 त्यौहार
4 सोमवार मोहिनी एकादशी
5 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
7 गुरुवार वैशाख पूर्णिमा व्रत
10 रविवार संकष्टी चतुर्थी
14 गुरुवार वृष संक्रांति
18 सोमवार अपरा एकादशी
19 मंगलवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 बुधवार मासिक शिवरात्रि
22 शुक्रवार ज्येष्ठ अमावस्या


जून 2020 त्यौहार
2 मंगलवार निर्जला एकादशी
3 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
5 शुक्रवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
8 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
14 रविवार मिथुन संक्रांति
17 बुधवार योगिनी एकादशी
18 गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
19 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
21 रविवार आषाढ़ अमावस्या
23 मंगलवार जगन्नाथ रथ यात्रा


जुलाई 2020 त्यौहार
1 बुधवार देवशयनी एकादशी , अषाढ़ी एकादशी
2 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
5 रविवार गुरु-पूर्णिमा , आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
8 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
16 गुरुवार कामिका एकादशी , कर्क संक्रांति
18 शनिवार मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 सोमवार श्रावण अमावस्या
23 गुरुवार हरियाली तीज
25 शनिवार नाग पंचमी
30 गुरुवार श्रावण पुत्रदा एकादशी


अगस्त 2020 त्यौहार
1 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
3 सोमवार रक्षा बंधन , श्रावण पूर्णिमा व्रत
6 गुरुवार कजरी तीज
7 शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
12 बुधवार जन्माष्टमी
15 शनिवार अजा एकादशी
16 रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण) , सिंह संक्रांति
17 सोमवार मासिक शिवरात्रि
19 बुधवार भाद्रपद अमावस्या
21 शुक्रवार हरतालिका तीज
22 शनिवार गणेश चतुर्थी
29 शनिवार परिवर्तिनी एकादशी
30 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 सोमवार ओणम/थिरुवोणम


सितंबर 2020 त्यौहार
1 मंगलवार अनंत चतुर्दशी
2 बुधवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
5 शनिवार संकष्टी चतुर्थी
13 रविवार इन्दिरा एकादशी
15 मंगलवार मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
16 बुधवार कन्या संक्रांति
17 गुरुवार अश्विन अमावस्या
27 रविवार पद्मिनी एकादशी
29 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)


अक्टूबर 2020 त्यौहार
1 गुरुवार पूर्णिमा व्रत
5 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
13 मंगलवार परम एकादशी
14 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
16 शुक्रवार अमावस्या
17 शनिवार शरद नवरात्रि , तुला संक्रांति , घटस्थापना
21 बुधवार कल्परम्भ
22 गुरुवार नवपत्रिका पूजा
24 शनिवार दुर्गा महा नवमी पूजा , दुर्गा महा अष्टमी पूजा
25 रविवार दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा
26 सोमवार दुर्गा विसर्जन
27 मंगलवार पापांकुशा एकादशी
28 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 शनिवार अश्विन पूर्णिमा व्रत

नवंबर 2020 त्यौहार
4 बुधवार संकष्टी चतुर्थी , करवा चौथ
11 बुधवार रमा एकादशी
13 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि , धनतेरस , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 शनिवार दिवाली , नरक चतुर्दशी
15 रविवार गोवर्धन पूजा , कार्तिक अमावस्या
16 सोमवार भाई दूज , वृश्चिक संक्रांति
20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत


दिसंबर 2020 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत