logo-image

इस करवा चौथ पर चांद सी सुंदर बनने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

करवा चौथ पर हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में वह हर वो कोशिश करती है, जिससे वह सबसे सुंदर लगे। 19 अक्टूबर को करवा चौथ है और महिलाएं अपने आपको खास दिखाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। आज हम आपको मेकअप से संबंधित कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आप भी करवा चौथ पर कैटरीना कैफ से कम नजर नहीं आएंगी।

Updated on: 18 Oct 2016, 01:27 PM

नई दिल्ली:

करवा चौथ पर हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में वह हर वो कोशिश करती है, जिससे वह सबसे सुंदर लगे। 19 अक्टूबर को करवा चौथ है और महिलाएं अपने आपको खास दिखाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। आज हम आपको मेकअप से संबंधित कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद आप भी करवा चौथ पर कैटरीना कैफ से कम नजर नहीं आएंगी।

1. चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले उसकी सफाई करें। इसके लिए बढ़िया क्लींजर, टोनर और नमी बनाएं रखने के लिए मॉइस्चराइजर और हल्का सा फाउंडेशन लगाएं। यह आपके चेहरे को चमकाता है।

2. चेहरे पर प्राकृतिक सुंदरता लाने के लिए फेस क्लिंजर बहुत जरूरी होता है। इसके बाद चेहरे को हल्का मेकअप दें। यह आपके चेहरे को निखारने में मदद करता है।

3. आंखें आपके चेहरे का वो भाग होती हैं, जिनसे आपकी सुंदरता में चार-चांद लग जाते हैं। इन्हें भी मेकअप का टच दें। इससे आप और अधिक आकर्षक लगेंगी।

4.अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइटवेट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

5. गहने महिलाओं की जान होते हैं। मेकअप के बाद गहनों के साथ वह और भी अधि​क सुंदर हो जाती हैं।

तो इन टिप्स को अपनाकर इस बार आप बिना पार्लर जाए ही घर में चांद की तरह सुंदर बन सकती है।