Video: आगरा-जयपुर NH पर दर्जनों गाड़ियां आपस में भिड़ी, 1 की मौत, 100 से अधिक घायल
आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे 11 पर दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा गयी। इस हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 100 के करीब लोग घायल हो गये।
नई दिल्ली:
आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे 11 पर दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा गयी। इस हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 100 के करीब लोग घायल हो गये। हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लगा है। जिसके कारण राहत-बचाव कार्य में भी कठिनाईयां आ रही हैं। हादसे के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया। 14 को तत्काल भर्ती किया गया, जबकि बाकि लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गाड़ियां बस्सी से कानोता की तरफ आते समय पुलिया से पहले टकराई। घना कोहरा होने के कारण हाईवे पर एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे चल रहे करीब पचास से ज्यादा वाहन एक दूसरे से टकरा गए।
जिला अधिकारी ने अभी तक इस हादसे में एक की मौत की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें