logo-image

रामगढ़ में साफिया जुबेर खान की जीत पर अशोक गहलोत गदगद, बोले-जीत जरूरी थी

राजस्‍थान के रामगढ़ में 20 वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस की साफिया ने 83311 वोट पाकर बीजेपी उम्‍मीवार को 12228 वोटों से हराया.

Updated on: 31 Jan 2019, 02:46 PM

नई दिल्‍ली:

राजस्‍थान के रामगढ़ में 20 वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस की साफिया ने 83311 वोट पाकर बीजेपी उम्‍मीवार को 12228 वोटों से हराया. 24156 वोट पाकर बीएसपी तीसरे स्‍थान पर रही. रामगढ़ के रण में भाजपा को पछाड़ते हुए कांग्रेस ने बाजी मार ली. रामगढ़ में जीत के साथ ही राजस्थान में कांग्रेस ने जीत का शतक लगा दिया. इससे पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 99 सीटें थी. जो अब रामगढ़ मिलकर पूरी 100 हो गई.

जीत के बाद क्‍या बोलीं साफिया Click कर देखें

इस जीत के बात राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने सही फैसला लिया है. मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने ऐसे समय में एक संदेश दिया है जब इसकी बहुत आवश्यकता थी. यह लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को प्रोत्साहित करेगा.

बता दें राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए अन्य विधानसभा सीटों के साथ ही इस सीट पर भी मतदान पहले सात दिसंबर, 2018 को होने वाला था, लेकिन ऐन चुनाव के पहले बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो जाने के बाद इसे टालना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः Jind By Election Result: जाटलैंड में BJP का खुलेगा खाता या बनेगा रिकॉर्ड, आज आएगा नतीजा

चुनाव मैदान में 20 उम्मीदवार हैं, लेकिन यह मुकाबला कांग्रेस की सफिया जुबैर खान, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच त्रिकोणीय बन गया है.इस सीट को जीतकर कांग्रेस 200 सदस्यीय सदन में अपने विधायकों की 100 कर ली है. इससे पहले कांग्रेस के 99 विधायक थे. 

राउंडवार परिणाम

राउंड  सफिया जुबेर खां (कांग्रेस)  सुखवंत सिंह (बीजेपी)  जगत सिंह (बीएसपी)
7020  2659  463
3225  4455  568
2907  5087 657
4515  3897  1131
6440  2518  820
9109  1046  903
4284  5237  988
4660  3925  412
2349  4780  839
10  2047  3632  2383
11  5600  2105  1473
12  5060  2081  1981
13  3067  2640  3353
14  3623  3192  1887
15  2109  3151  2912
16  3261  3582  2157
17  2998  4347  288
18  2125  6692  216
19  4014  3633  1014
20  4898 2424  411
कुल  83311  71083  24856