राजस्थान: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, नहीं मिल रही राहत
मौसम विभाग के अनुसार चूरू प्रदेश में यह इस सीजन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.
highlights
- गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है
- चूरू (Churu) में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री
- यह इस सीजन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है
नई दिल्ली:
राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. आसमान आग उगल रहा है, धरती तप रही है चूरू (Churu) में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक है.
यह भी पढ़ें- जोधपुर में गर्मी और पानी ने मचाया त्राहिमाम, पेयजल नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया जाम
मौसम विभाग के अनुसार चूरू प्रदेश में यह इस सीजन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू के चलने से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है. बीकानेर—श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.8—46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाडमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board 10th Results 2019: नोट कर लें ये 2 नंबर, तब ही चेक कर पाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे
मौसम विभाग के डायरेक्टर शिव गणेश ने बताया कि जोधपुर में अधिकतम तापमान 44.7, राजधानी जयपुर में 44.5, और अजमेर में 44 डिग्री सेलि्सयस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में पश्चिमी हिस्सों के कुछ भागों में लू चलने और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप बने रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह