आज पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, राहुल, मनमोहन शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
नई दिल्ली:
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनौर गुरुवार सुबह पंजाब राज भवन में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कैप्टन मंत्रियों के रूप में क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, उद्योगपति राणा गुरजीत सिंह और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिह बादल को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले दूसरे संभावित नामों में अमरिंदर सिंह के वफादार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंद्रा और राकेश पांडेय शामिल हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने रविवार को अमरिंदर सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना। बाद में अमरिंदर ने राज्यपाल से मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।
और पढ़ें: केजरीवाल बोले EVM की हो जांच, पंजाब में हम जीत रहे थे चुनाव, फिर अकाली दल को कैसे मिले 30 फीसदी वोट
अमरिंदर सिंह राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। वह पहले 2002-2007 के बीच मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अमरिंदर सिंह ने राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखकर सादे समारोह में शपथ ग्रहण करने का फैसला किया है।
और पढ़ें: EVM पर हरसिमरत कौर बादल ने केजरीवाल पर साधा निशाना, वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं
कांग्रेस 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीत कर 10 सालों बाद राज्य में सत्ता में लौटी है। जबकि आम आदमी पार्टी आप ने 20 सीटें जीती हैं और उसके गठबंधन सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें हासिल हुई हैं, और उसकी सहयोगी बीजेपी को तीन सीटें मिली हैं।
और पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा किया
और पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी को दी मंजूरी, सभी को मिलेगा सस्ता इलाज
(इनपुट IANS से भी)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह