पंजाब विधानसभा चुनाव :पूर्व टैक्सी चालक अमरजीत सिंह ने पंजाब के शिक्षा मंत्री को हराया
जाब विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए नतीजे में एक पूर्व टैक्सी चालक ने पंजाब के अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार के शिक्षा मंत्री को हरा दिया। पूर्व टैक्सी चालक व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमरजीत सिंह संदोआ ने शिक्षा मंत्री दलजीत सिह चीमा को रूपनगर विधानसभा सीट से बुरी तरह हराया।
नई दिल्ली:
पंजाब विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए नतीजे में एक पूर्व टैक्सी चालक ने पंजाब के अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार के शिक्षा मंत्री को हरा दिया। पूर्व टैक्सी चालक व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमरजीत सिंह संदोआ ने शिक्षा मंत्री दलजीत सिह चीमा को रूपनगर विधानसभा सीट से बुरी तरह हराया। अमरजीत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ब्रिंदर सिह ढिल्लन से 23,707 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
राज्य की प्रकाश सिंह बादल सरकार में चीमा एक प्रमुख मंत्री रहे। चीमा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे। अमरजीत सिंह दिल्ली में पहले एक टैक्सी चालक थे, अब वह राष्ट्रीय राजधानी में एक छोटी परिवहन कंपनी चलाते हैं।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने मानी हार, गोवा में सिफर और पंजाब में 'आप' रही दूसरे नंबर पर
39 साल के अमरजीत सिंह को 58,994 वोट हासिल हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बरिंदर सिंह ढिल्लन को 35,287 वोट ही मिल पाए। सत्तारूढ़ अकाली दल के चीमा की हालत तो और भी खराब रही। उन्हें 31,903 वोट मिल पाए।
पंजाब में कांग्रेस जहां 77 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है, वहीं आप के खाते में महज 20 सीटें ही आई हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: मोदी की 'सुनामी' में सभी विपक्षी दल हुए साफ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी